Famous Temples In Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिर
हिमाचल को प्राचीन काल से ही देव भूमि के नाम से संबोधित किया गया है।यदि हम ये कहें कि हिमाचल देवी देवताओं का निवास स्थान है तो ये बिल्कुल भी गलत नही होगा। हमारे कई धर्म ग्रन्थों में भी हमे हिमाचल का विवरण मिलता है।

हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिर
हिमाचल को प्राचीन काल से ही देव भूमि के नाम से संबोधित किया गया है।यदि हम ये कहें कि हिमाचल देवी देवताओं का निवास स्थान है तो ये बिल्कुल भी गलत नही होगा। हमारे कई धर्म ग्रन्थों में भी हमे हिमाचल का विवरण मिलता है।
- ज्वालामुखी मंदिर: यह भी 51 शक्तिपीठों में से एक एक है।यहाँ माता सत्ती की जीभ गिरी थी।अकबर ने यहाँ सोने का छतर चढ़ाया था जो माता ने स्वीकार नहीं किया व वह किसी अन्य धातु में परिवर्तित हो गया।महाराजा रणजीत सिंह ने यहाँ 1813 ई . में स्वर्ण जल का गुम्बद बनवाया था। यह कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में स्थित है।है।

2.हिडिम्बा देवी मंदिर : हिडिम्बा देवी का मंदिर मानाली में स्थित है जिसे कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने 1553 ई. में बनवाया था।हिडिम्बा देवी भीम की पत्नी थी। यह मंदिर पैगोडा शैली का बना हुआ है।इस मंदिर में हर वर्ष मई के महीने में डूंगरी मेला लगता है।
3.बाबा बालक नाथ मंदिर : यह मंदिर शिवालिक पहाड़ियों पे स्थित है।यह हमीरपुर के दियोटसिद्ध में स्थित है। इस मंदिर में महिलायों का प्रवेश वर्जित है।
4.श्री नैना देवी मंदिर: यह एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है ना कि हिमाचल में बल्की पूरे भारत वर्ष में।यह इक्यावन(५१) शक्तिपीठों में से एक है तथा ऐसी मान्यता है कि यहां सत्ती के नैण गिरे थे।इस मसन्दिर का निर्माण वीरचंद ने करवाया था।

5.चिंतपूर्णी मंदिर:यह मंदिर भी हिमाचल में ही नही अपितु भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।यह भी एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है ऐसी मान्यता है कि यहाँ माता का मस्तिष्क गिरा था।इसी वजह से इसे चीनमस्तिष्का के नाम से भी जाना जाता है।
6.शूलिनी देवी:यह मंदिर सोलन में ही स्थित है।हर वर्ष यहां पे शूलिनी माता का मेला लगता है।यह मेला रक सप्ताह तक चलता है।
7.शिगुर्ल मंदिर: यह मंदिर चूड़धार पहाड़ी पर स्थित है।यह मंदिर भगवान शिगुर्ल को समर्पित है। यह बहुत ही ऊंचाई पे स्थित है लगभग 3647 मी. ,यहां भगवान शिव की प्रतिमा है।
8.भूतनाथ मंदिर : राजा अजबर सेन ने इस मंदिर का निर्माण 1526 ई. में करवाया था।यह मंदिर मंडी में स्थित है तथा यह अर्धनारीश्वर को समर्पित है।
9.जाखू मंदिर: ऐसी मान्यता है कि जब श्री हनुमान जी लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेने गए थे तो उन्होंने यहां पर विश्राम किया था।यह मंदिर शिमला के जाखू में स्थित है। यह भगवान हनुमान जी को समर्पित है।यहाँ हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनाई गई है।
10.बिजली महादेव मंदिर: यह मंदिर कुल्लू से 14 किलोमीटर दूर ब्यास नदी के किनारे स्थित है।यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यहां हर वर्ष शिवलिंग पर बिजली गिरती है।










No comments:
Post a Comment